राजमाता विजया राजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती -जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार ने इस अवसर पर बिरसा मुंडा जी के जीवन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं के मध्य साझा कीं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अल्प आयु में उन्हें, धरती आबा एवं भगवान की संज्ञा से उनके समुदाय ने उनको सम्मानित किया। बिरसा मुंडा जी ने चाईबासा मिशनरी स्कूल में प्रतिरोध, खूंटी पुलिस थाने पर आक्रमण एवं ऊंचोरी मंदिर की सामंतों मुक्त जैसे आंदोलन का नेतृत्व किया, बिरसा मुंडा जी सिर्फ न एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे बल्कि उन्होंने अपने समुदाय के लिए शोषण, अत्याचार एवं सामाजिक बुराइयों से संघर्ष किया। शासकीय आदर्श महाविद्यालय के डॉ स्वराज पाल ने भी विस्तार से भगवान बिरसा मुंडा के जन्म, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनकी शिक्षा-दीक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए बताया कि किस प्रकार उसी शिक्षा की सहायता से भगवान बिरसा मुंडा एक महान क्रांतिकारी एवं बाद में धरती आबा कहलाए। उन्होंने जनजाति समुदाय के लिए किए गए संघर्षो एवं समाज में व्याप्त नशाखोरी जैसी समस्याओं के लिए प्रयास किया। उन्होंने उलगुलान एवं बिरसाइत नामक सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन प्रारंभ किये। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजुला एलबर्ट, संचालन श्री अस्मुरारी नंदन मिश्र ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती किरण जैन, डॉ॰ विनीता प्रजापति, श्री राम आशीष यादव एवं अन्य प्राध्यापकों के साथ महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
उच्च शिक्षा
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित
खरी बात संवाददाता, विदिशा · 16 नवंबर 2026


