मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सुरक्षा व स्वच्छता जागरूकता’ विषय पर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनीता तिवारी एवं डॉ. नंदकिशोर कलोसिया ने संयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ रचनात्मक चिंतन, अभिव्यक्ति और सामाजिक सरोकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वास्थ्य, पोषण, महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव ने छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान परिस्थितियों तथा भविष्य में सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजकों ने भी अपने विचार रखते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने तथा व्यक्तिगत एवं आसपास के वातावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में छात्राओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र कुमार सोनी, डॉ. राजेश कुमार साहू, डॉ. अमृता ब्रह्ममणे, डॉ. प्रतिमा कौल, प्रो. आकांक्षा खादीकर, प्रो. गरिमा शुक्ला, डॉ. उमेश पाठक, डॉ. आका सिंह तिवारी, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. उमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. सौरभि गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. आराधना मिश्रा, डॉ. प्रीति सत्यनामी, प्रो. प्राची सिंह एवं डॉ. संदीप चौरसिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


