कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल निर्देशन में जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कलारना स्थित स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ ही पौधारोपण किया गया। जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऑगनवाडी सहायिका एवं् सीएमसीएलडीपी की परामर्शदाता श्रीमती संध्या गौतम के साथ नवांकुर सखियों ने कार्यक्रम में बढचढ कर भागीदारी की गई तथा स्कूल परिसर की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन सेवा ही प्रभु सेवा के भाव के साथ जनभागीदारी को बढ़ाना और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य युवाओं और नागरिकों को देश के विकास से जोड़कर वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के अंत में जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।