आगामी त्‍यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार मिलावटी, खाद्य पदार्थों के रोकथाम हेतु दिनांक 23 और 24 अक्टूबर को विभिन्‍न खाद्य प्रतिष्‍ठानों पर जांच कर नमूना लिये जाकर परीक्षण हेतु राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है। इस अनुक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गैरतगंज स्थित संगम किराना से दूध, मैदा, अमूल एजेन्‍सी से नमकीन, मयंक किराना से तेल एवं मिल्‍क पावडर, संजय किराना से रसगुल्‍ला एवं नमकीन तथा बाड़ी स्थित नेमा स्‍वीट से मावा एवं कलाकंद, ओम नेमा स्‍वीट से मावा पेड़ा एवं सोहन पपड़ी, सुल्‍तानपुर जोड़ स्थित मिडवे ट्रीट से पोहा (पैकेट पर पैकिंग दिनांक एवं अवसान दिनांक स्‍पष्‍ट नहीं थी) एवं आटा, रायसेन स्थित रवि स्‍टोर से लो फेट डेयरी व्‍हाइटनर एवं चाय पत्‍ती के नमूने लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गये हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्‍त होने पर गुण दोष के आधार पर संबंधितों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्‍यम से सांची एवं गैरतगंज में खाद्य कारोबारियों हेतु अधिनियम के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया एवं मिलावट पहचानने के आसान परीक्षण बताये गये, जिससे पर आसानी से घर पर प्राथमिक परीक्षण कर असली एवं नकली खाद्य पदार्थों की जांच कर सकें। इस हेतु FSSAI की बेबसाईट से DART BOOK डाउनलोड करने हेतु कहा गया। उक्‍त बुक में मिलावट पहचाने के आसानी घरेलु परीक्षण बताये गये हैं। चलित प्रयोगशाला के माध्‍यम से 45 नमूने संग्रहित की मौके पर जांच की गई, जो प्राथमिक परीक्षण में मानक स्‍तर के पाये गये। गैरतगंज एवं चलित खाद्य प्रयोगशाला की कार्यवाही में श्रीमती कीर्ति मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहीं तथा शेष कार्यवाही श्री धर्मेन्‍द्र नुनइयां, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संपादित की गई। त्‍यौहारों के दृष्टिगत आमजन से अपील करता है कि खाद्य पदार्थों का क्रय एक्‍सपायरी तिथि एवं लेबल पढ़कर बिल के साथ करें।