प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ ही परिवारों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत खेड़ी कला के हितग्राही श्री जनार्दन कोल्हे का पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार हुआ है। योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को पक्के आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। अब उनका परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास में रहकर बेहतर जीवन की ओर अग्रसर है। पक्के मकान की उपलब्धता से परिवार को आवास संबंधी सुरक्षा मिली है तथा जीवन में स्थायित्व आया है।

श्री जनार्दन कोल्हे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के आवास का सपना साकार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने साकार हो रहे हैं तथा उनके जीवन में सुरक्षा, सुविधा और खुशहाली का नया अध्याय जुड़ रहा है।