जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 16 नवम्बर को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में प्रातः 10:30 बजे से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में शासन की विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण वितरण स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा शासन की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से कहा है कि वे अपने समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ लें। साथ ही जिले के विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोक्ता जिन्हें अपनी कम्पनी, शोरूम, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठित निजी संस्थानों के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है, तो वह भी मेला स्थल पर अपना स्टॉल लगाकर आवश्यकतानुसार चयन कर युवक/ युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं।