मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में हरदौल बैठका पहुंचकर हरदौल महाराज के दर्शन किए, पुष्पमाला अर्पित कर किया पूजन-अर्चन -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान हरदौल बैठका पहुंचकर हरदौल महाराज के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरदौल महाराज को पुष्पमाला अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने हरदौल महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना की। ओरछा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़कर विभिन्न स्थलों पर दर्शन एवं पूजन किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग व निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री, वन एवं पर्यावरण मध्यप्रदेश शासन श्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, विधायक, निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, संभागायुक्त, सागर संभाग श्री दिलीप कुमार, आईजी सागर श्री इरशाद वली, डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री, कलेक्टर, श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।