मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र के मार्गदर्शन में आज 15 नवंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन में विधिक ज ागरूकता के प्रसार के उद्देश्य से रन फॉर जस्टिस - ईच स्टेप टुवर्ड्स लीगल अवेयरनेस थीम पर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। वॉकाथॉन को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, विशेष न्यायाधीश श्री अखिलेश कुमार धाकड़, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राजेश भंडारी, श्री ओ.पी. रघुवंशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती मंजूषा तेकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सतीश वसुनिया एवं सिविल जज सुश्री निधि पिंटो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वॉकाथॉन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं एनसीसी छात्र अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वॉकाथॉन के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं तथा न्याय तक सुलभ पहुंच के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा छ।स्ै। की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता पहुंचाना तथा न्याय की भावना को जन-जन तक प्रसारित करना रहा।
शिक्षा
न्याय एवं विधिक जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित हुई वॉकाथॉन रन फॉर जस्टिस - ईच स्टेप टुवर्ड्स लीगल अवेयरनेस
खरी बात संवाददाता, दतिया · 15 नवंबर 2026


