मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत गोराघाट में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण की पहल की गई। शिविर के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वयं की स्वास्थ्य जांच भी कराई तथा केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह ने जनकल्याण शिविर में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायत का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उद्यम संवाद में भारती यादव को मिला 3 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र जनकल्याण शिविर के दौरान आयोजित उद्यम संवाद में हितग्राही सुश्री भारती यादव को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। विधालय का किया निरीक्षण जनकल्याण शिविर के दौरान सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक विधालय बड़ैरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधालय में शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए स्कूली बच्चों के साथ माध्यान्ह भोजन भी किया। विभिन्न विभागों ने लगाए योजनाओं के स्टॉल शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभ प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एडीएम श्री भूपेंद्र कुशवाहा, एसडीएम सुश्री सोनाली राजपूत, संयुक्त संचालक श्रीमती आरती शर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेहत
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत गोराघाट में जनकल्याण शिविर आयोजित
सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वयं कराई स्वास्थ्य जांच, जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं उद्यम संवाद में भारती यादव को उद्यम क्रान्ति योजना के अन्तर्गत 3 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया


