संत श्री सिंगाजी शासकीय महाविद्यालय, राजपुर, जिला बड़वानी में पी.एम. ऊषा सॉफ्ट कम्पोनेंट 5 के अंतर्गत स्किन केयर एवं बेसिक मेकअप विषय पर 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अक्टूबर 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सेडमेप जिला समन्वयक श्री अरविंद चौहान तथा ब्यूटीशियन विशेषज्ञ श्रीमती संगीता सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश सस्ते ने की। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ.जेड जाधव, नोडल अधिकारी प्रो.अरविंद पटेल, कार्यक्रम संयोजक प्रो.शिवानी नार्वे एवं डॉ.अनिता शिंदे, डॉ.पदमा आर्य,डॉ.रविराज सिंह सोलंकी, डॉ.अंकिता पगनीस उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्किन केयर, त्वचा की देखभाल एवं बेसिक मेकअप से संबंधित व्यावहारिक जानकारी और कौशल प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिए कुल 40 छात्राओं ने पंजीयन कराया है। शुभारंभ के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस की गतिविधियाँ प्रारंभ हुईं। महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के कौशल विकास, व्यक्तित्व निखार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन डॉ.शिवा पटेल ने तथा आभार प्रदर्शन प्रो.शिवानी नार्वे ने किया।
शिक्षा


